11 किलोमीटर दूर चलने के बाद मनाने पहुचे सिरमौर SDM

सिरमौर। रीवा जिले के सिरमौर क़स्बा अंतर्गत बरदहा घाटी के पास स्थित वार्ड क्रमांक 05 में रहने वाले 300 से अधिक आदिवासी परिवार के लोग शासन प्रशासन से अपनी जमीन को बचाये रखने आज दिनांक 27 जनवरी को जेल भरो आंदोलन का रास्ता अपना लिया है।

ज्ञात हो कि सिरमौर नगर के वार्ड क्रमांक- 5 जहाँ सरकारी जमीन है, उसमे 300 से अधिक आदिवासी परिवार जो भूमिहीन है वो विगत 3 वर्षो से अधिक समय से निवासरत है लेकिन प्रशासन उन्हें हटाने के लिए प्रयासरत है।
बिरसा मुंडा विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह महाराजा ग्रुप एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुकांत कुशवाहा के नेतृत्व में आज सैकड़ो आदिवासियो ने जेल चलो आंदोलन अपनाकर पैदल मार्च करते हुए रीवा कलेक्टर कार्यालय जा रहे थे। पुलिस प्रशासन भी आदिवासियों के काफ़िले के साथ मौजूद रहा। लेकिन सिरमौर से 11 किलोमीटर दूर चलने के बाद बीच रास्ते पल्हान गांव में सिरमौर SDM पहुंचती है और आंदोलन पर निकले हजारों आदिवासियों से मिलकर उनसे बातचीत कि और मामले के निपटारे हेतु एक हप्ते का समय माँगा।

वही आंदोलन का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र सिंह बिरसा मुंडा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विष्णुकांत कुशवाहा बिरसा मुण्डा विचार के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि SDM द्वारा मामले के निराकरण हेतु एक हप्ते का समय माँगा है यदि एक हप्ते के अंदर आदिवासियों के मामले का निराकरण नहीं हुआ तो 8वे दिन फिर सैकड़ो मजदूर जेल भरो आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने को मजबूर हो जाएंगे।
एसडीएम के सराहनीय पहल से बिरसा मुण्डा विचार के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित आदिवासियो ने खुशी जाहिर की।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading