“कोई भी कलेक्टर बिना पैसे लिए काम नहीं करता” – सीएम के हवाले से मुख्य सचिव का खुलासा, कांग्रेस ने मांगा मोहन यादव का इस्तीफा प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर तीखा हमला बोला है।पटवारी ने कहा है कि मुख्य सचिव (सीएस) अनुराग जैन ने हाल ही में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलों के कलेक्टरों और एसपी से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि “सीएम बोलते हैं कोई भी कलेक्टर बिना पैसे लिए काम ही नहीं करते”। इस बयान को आधार बनाते हुए पटवारी ने इसे राज्य में प्रशासनिक पतन और संस्थागत भ्रष्टाचार का प्रमाण बताया है।उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की है। पटवारी का कहना है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य की व्यवस्था पर नियंत्रण समाप्त हो चुका है, और भ्रष्टाचार अब कलेक्टर स्तर तक पहुंच गया है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री को खुद इस स्थिति की जानकारी है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही।यह विवाद तब और गहरा गया जब जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की कि मुख्यमंत्री से इस्तीफा लिया जाए और प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार की जांच हो। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, जहां कलेक्टरों की पोस्टिंग तक पैसे के आधार पर हो रही है।यह घटना मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा विवाद बन गई है, और विपक्ष इसे सरकार के खिलाफ प्रमुख मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है। मुख्य सचिव के बयान ने प्रशासनिक अफसरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जबकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हिन्दू धर्म के सर पर हाथ रखने को आतुर हिंदुत्व का भस्मासुर। 1.50 करोड़ की लागत से दुअरानाथ धाम में बनेगा दुअरा नाथ कार्डियर