छिंदवाड़ा — कतिया समाज सेवा महिला मंच छिंदवाड़ा के तत्वावधान में मौनी अमावस्या, रविवार 18 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे कतिया समाज भवन, प्रदर्शनी कॉलोनी में हल्दी-कुमकुम मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य भूरा भगत जी की आरती, मां दुर्गा की आरती एवं श्रीकृष्ण गोपाल की आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात महिलाओं द्वारा पारंपरिक विधि से हल्दी-कुमकुम का भावपूर्ण आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। समारोह में कतिया समाज सेवा मंच के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कतिया समाज कल्याण संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएंमाधुरी जावरे, प्रज्ञा बेलवंशी, संगीता नागवंशी, अंजू ब्राम्हे, यशोदा बेलवंशी, रेवती बेलवंशी, गायत्री बेलवंशी, ज्योति खोबरे, समीक्षा महलवंशी, राजकुमारी नागवंशी, हीरा नागवंशी, सुनैना खोबरे, वृंदा नागवंशी, सुमंतरा नागवंशी, रानी नागवंशी, सुनंदा नायक, सुनीता ठाकरे, लीला नागवंशी, भारती ढकरिया, जमुना मेहंगिया, लता भान्नारे, डॉ. अनीता शिवांशी, नीलम बेलवंशी, ललिता गोहिया, शोभा नागवंशी, रजनी बेलवंशी सहित अनेक महिलाएँ उपस्थित रहीं।कतिया समाज कल्याण संस्था (जिला छिंदवाड़ा) के पदाधिकारीमहेंद्र नागवंशी (अध्यक्ष), गुरुदयाल बेलवंशी (उपाध्यक्ष), मोहन बेलवंशी (सचिव), हरिचंद चांदपुरिया (कोषाध्यक्ष), अमीरचंद बेलवंशी (पूर्व अध्यक्ष), ओमकार महंगिया (संयोजक), डॉ. शालिकराम बेलवंशी (अध्यक्ष, बटकाखापा हर्रई ब्लॉक), उमेश गोहिया (अध्यक्ष), कमलेश बेलवंशी (अध्यक्ष, भूरा भगत सेवा समिति), रामप्रसाद सिगोतिया (तहसील अध्यक्ष, उमरेड), डॉ. धर्मानंद बेलवंशी उपस्थित रहे।कतिया समाज सेवा मंच छिंदवाड़ा के पदाधिकारीराजाराम बेलवंशी (योजना प्रभारी), अस्मत खोबरे (उप सहायक योजना प्रभारी), दीपक बारासिया (योजना विशेषज्ञ), सेवकराम नागवंशी (मंच संयोजक), शिशुपाल ग्यारसिया (कोष प्रभारी), ओमकार महले (शिक्षक/उपकोष प्रभारी), उज्जवल नागवंशी जी एवं सुनील सिंगारे (संपर्क प्रभारी), रामेश्वर महलबंशी, गगन जावरे (अमरवाड़ा), राजाराम गोहिया (प्रोफाइल प्रबंधक), नीतीश व सतीश सिसोदिया (प्रोफाइल क्रिएटर), सुनील नागवंशी (युवा ब्लॉक अध्यक्ष, परासिया) सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन सभी सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में कतिया समाज सेवा मंच छिंदवाड़ा द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ज्ञान की गर्दन और हिंदुत्व की तलवार T20 वर्ल्ड कप का बांग्लादेश ने किया बहिष्कार,प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोले आसिफ नजरुल,सुरक्षा और राजनीतिक हालात को बताया वजह