इंदौर ब्रेकिंग न्यूज़इंदौर, प्रदीप चौधरी। 16 जनवरी 2026: आयकर विभाग की टीम ने आज सुबह इंदौर स्थित प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी (सर्च ऑपरेशन) शुरू की है। यह कार्रवाई कंपनी द्वारा सरकारी सड़कों और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के ठेके लेने से जुड़े मामलों में संदिग्ध वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है। कंपनी का मुख्य कार्यालय सपना-संगीता रोड पर अग्रवाल नगर स्थित 3-ए में है, जहां आयकर की टीम ने दस्तावेजों की तलाशी शुरू की है। सूत्रों के अनुसार, सपना-संगीता स्थित ऑफिस के अलावा इंदौर के अन्य ठिकानों पर भी सर्चिंग जारी है। टीम कंपनी के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज, खातों, ठेकों और वित्तीय रिकॉर्ड्स को खंगाल रही है।बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड मध्य प्रदेश सहित देशभर में सड़कें, राजमार्ग, पुल और भवन निर्माण के बड़े सरकारी ठेकेदारों में शुमार है। कंपनी की स्थापना 2005 में हुई थी और यह पिछले कई वर्षों से विभिन्न सरकारी विभागों से बड़े प्रोजेक्ट्स हासिल कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपना आईपीओ भी लॉन्च किया था, जिससे यह चर्चा में रही थी।आयकर विभाग के अधिकारियों ने अभी तक इस छापेमारी के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि जांच कर चोरी, अघोषित आय और ठेकों से जुड़े लेन-देन पर केंद्रित है। कार्रवाई शाम तक जारी रहने की संभावना है और आगे के खुलासे होने की उम्मीद है।स्थानीय व्यापारिक और निर्माण जगत में इस घटना से हलचल मची हुई है। हमारी टीम स्थिति पर नजर रखे हुए है और जैसे ही नई जानकारी मिलेगी, अपडेट किया जाएगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भाजपा जिला अध्यक्ष के कार्यालय सहित तीन स्थानों पर जीएसटी के छापे खबरदार, राम कहा जो कुत्ते को!