बालाघाट। 15 जनवरी को जीएसटी की टीम ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावेरे के कार्यालय सहित तीन स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष और मध्य प्रदेश शासन के पूर्व राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे के बैहर रोड आवलाइरी स्थित कार्यालय के साथ ही बालाघाट स्थित गोंदिया रोड निवासी दो कॉन्टैक्टर के कार्यालय में जीएसटी की टीम ने एक साथ कार्रवाई की है। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष के कार्यालय के बाहर मीडिया से औपचारिक चर्चा के दौरान जीएसटी के अधिकारियों ने बताया कि अभी शुरुआती जांच है, जांच की पूरी जानकारी 16 जनवरी को दी जाएगी।*जीएसटी का वैनगंगा कंस्ट्रक्शन कार्यालय पर छापाजीएसटी की टीम ने गुरुवार को उत्कृष्ट विद्यालय के सामने स्थिति कंस्ट्रक्शन कंपनी कार्यालय पर छापा मारा है। उक्त कार्यालय संतोष जायसवाल के घर पर संचालित है। इसके पूर्व टीम ने बुधवार को दीनदयाल पुरम स्थिति उक्त कंपनी के दूसरे पार्टनर घर्डे के घर पर छापा मारा, लेकिन वहां कुछ नहीं मिलने पर टीम कार्यालय पहुंची है। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई असिस्टेंट कमिशनर जीएसटी बृजेश सिंह मरावी के निर्देशन में की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में सहायक राज्यकर अधिकारी सुरेंद्र कौरव व आस्था सोनी। निरीक्षक रूपेश राजपूत, अंबरश सिंह द्विवेदी व संतोष पटले टैक्स अधिकारी पूर्ति पाठक व अन्य है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सिपाही ने कुल्हाड़ी मारकर की 3 साल की बेटी की हत्या, पत्नी को भी किया घायल आयकर विभाग ने बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की