बांदा के मरका में तैनात सिपाही गौरव ने अपनी पत्नी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में बेटी की मौत हो गई। सिपाही के मोबाइल यमुना पुल पर मिले हैं, जिसके बाद पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश कर रही है।बांदा जिले में घरेलू कलह के चलते डायल-112 में तैनात सिपाही घटना के बाद से लापता है। उसके दो मोबाइल फोन मरका थाने से दो किलोमीटर दूर यमुना नदी पुल पर रखे मिले हैं। पुलिस ने नदी में कूदने की आशंका पर गुरुवार को सुबह से नदी में रेस्क्यू शुरू किया है। नदी में स्टीमर व नाव से तलाश की जा रही है। जाल भी डलवाया गया है। उधर, सिपाही की घायल पत्नी को कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया है। फर्रुखाबाद से सिपाही व महिला के परिजन भी कानपुर पहुंच गए हैं।देर रात रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मासूम की मौत होने पर उसका शव मोर्चरी में रखाया गया है। मरका थाने की डायल-112 में तैनात सिपाही गौरव कुमार ने अपने किराए के मकान में अपनी पत्नी शिवानी (32) व तीन वर्षीय बच्ची परी पर रात करीब नौ बजे कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। इससे दोनों गंभीर हालत में लहूलुहान हो गई थीं। चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने रात में ही दोनों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।यहां मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया था। घायल पत्नी को एंबुलेंस से कानपुर रिजेंसी रेफर किया था। वह इस समय कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस से घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी कानपुर रिजेंसी पहुंच गए हैं। विवाद की वजह घरेलू बताई जा रही है। कोई ठोस वजह अभी तक निकलकर सामने नहीं आ सकी है। सिपाही गौरव कुमार वर्ष 2016 में पीएसी में भर्ती हुआ था। वह कानपुर से डेढ़ साल पहले स्थानांतरित होकर मरका थाने में पीआरवी में चालक पद पर तैनात हुआ था। वह फर्रुखाबाद का रहने वाला है। थाने से एक किलोमीटर दूर मरका गांव में किराए के मकान में रह रहा था। लापता सिपाही की नदी में तलाश की जा रही है। उसके दो मोबाइल फोन मिले हैं। फोन की सीडीआर निकलवाई जा रही है। बच्ची की मौत हो चुकी है। उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घायल पत्नी को कानपुर के रिजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनके परिजन भी पहुंच गए हैं। परिजन घटना की वजह को लेकर अनभिज्ञता जता रहे हैं। -पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक, बांदा View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पीड़ित बृजभान सेन के क्रमिक अनशन में समर्थन देने पहुचे सपा प्रदेश सचिव भाजपा जिला अध्यक्ष के कार्यालय सहित तीन स्थानों पर जीएसटी के छापे