बिना किसी आदेश के भू-माफियाओ और पटवारी के द्वारा 12 कमरों का ढहाया गया मकान– पीड़ित रीवा । पीड़ित बृजभान सेन निवासी लोही के मकान को धराशायी करने पर ओबीसी महासभा के बैनर तले कलेक्ट्रेट के सामने 11 दिन से चल रहे क्रमिक धरना प्रदर्शन में प्रशासन से पीड़ित सेन परिवार को न्याय दिलाने के लिए सपा प्रदेश सचिव जगदीश सिंह यादव ने धरना स्थल मे पहुच कर समर्थन दिया। सपा नेता जगदीश सिंह यादव ने कहा कि इस कड़ाके के ठंड में एक चींटी का घर नही गिराया जाता है यहा पूरे भरे परिवार का आशियाना उजाड़ दिया गया। तो ये परिवार कहाँ जाए पूरा पीडीए इनके साथ है और दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही हो इनको न्याय मिले इनके समर्थन में समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी आये है। पीड़ित परिवार ने बताया कि भू-माफियावरुण मिश्रा, सबलू मिश्रा एवं दोषी भ्रष्ट पटवारी के मिलीभगत से बिना किसी आदेश के मेरे 12 कमरों का मकान धरासाई कर दिया गया जिस कारण घर मे रखा घर का सारा सामान दब गया। और अब मेरा पूरा परिवार पन्नी तानकर रह रहा है तथा मै यहा 5 जनवरी 2025 से कलेक्ट्रेट के सामने बैठा हूँ जब तक मांगे पूर्ण नही होगी क्रमिक अनशन चलता रहेगा।ओबीसी महासभा के जेपी कुशवाहा ने कहा कि ये दुर्भायपूर्ण बात है कि संभागीय कमिश्नर तहसीलदार स पूछ रहे है कि क्या हुआ तो तहसीलदार कह रहे है कि पीड़ित परिवार अपने से घर गिरा दिए है उस दौरान पटवारी वहाँ नही थे। जो गलत जानकारी दे रहे है उसकी जांच कर ऐसे अधिकारी पर भी कार्यवाही हो। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: ग्राम पंचायत बांक के कब्रिस्तान में हुआ कायाकल्प, सरपंच सोहराब पटेल ने की कमेटी की तारीफ सिपाही ने कुल्हाड़ी मारकर की 3 साल की बेटी की हत्या, पत्नी को भी किया घायल