हर छोटा व्यापारी ‘आत्मनिर्भर भारत’ का हिस्सा बन सके- सुश्री गोयल इंदौर/एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मध्य प्रदेश वूमेन विंग सिद्धि ने महिला उद्यमियों के लिए सरकारी नीतियों की जानकारी के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया lकार्यक्रम में सिद्धि के अध्यक्ष श्रेष्ठा गोयल ने अपने संबोधन में कहा, महिला उद्यमी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। अक्सर जानकारी के अभाव में छोटे उद्यमी सरकारी लाभों से वंचित रह जाते हैं। इस तरह के सत्रों का उद्देश्य उस ‘जागरूकता अंतराल’ (Awareness Gap) को भरना है ताकि हर छोटा व्यापारी ‘आत्मनिर्भर भारत’ का हिस्सा बन सके। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नीति जीनवाल कुमायूं, डिप्टी मैनेजर NSIC, उन्होंने सरकारी नीतियों का महिला उद्यमी कैसे फायदा ले सकते हैं इसके बारे में विस्तार में बताया और साथ ही उद्यमियों आने वाली समस्याओं, इंटरनेशनल एग्जिबिशन में पार्टिसिपेशन और टेंडर पार्टिसिपेशन की बारीकियां के बारे में भी समझाया साथ ही. सरकारी योजना (जैसे ‘मुद्रा योजना’ या ‘ZED सर्टिफिकेशन’) के बारे में भी जानकारी दी गई इस प्रोग्राम में सिद्धि से करीब 45 महिला उद्यमियों ने भाग लिया और इस प्रोग्राम को सुनीता जैन रुपाली जागीरदार और श्वेता सिसोदिया ने ऑर्गेनाइज किया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भागीरथपुरा में जहरीले पानी से 23वीं मौत, 65 वर्षीय बुजुर्ग ने शेल्बी अस्पताल में तोड़ा दम ईयरफोन बना मौत का कारण! ट्रेन की चपेट में आकर 18 साल के युवक की दर्दनाक मौत