प्रदीप चौधरी।। मध्य प्रदेश के इंदौर में पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी वर्षा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन खजराना मंदिर के दर्शन के लिए गए हुए थे। लौटने पर उन्हें यह भयानक घटना का पता चला। किशोरी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, किशोरी ने कुछ समय पहले पढ़ाई-लिखाई छोड़ दी थी। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच अधिकारी गोकुल मालवीय ने बताया कि आत्महत्या के सटीक कारण अभी अज्ञात हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (नोट: ऐसी संवेदनशील घटनाओं में यदि आप या कोई जानकार व्यक्ति मानसिक तनाव में है, तो कृपया मदद लें – भारत में हेल्पलाइन: 9152987821 या 104) View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर आरएसएस कार्यालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक I-PAC चीफ प्रतीक जैन के घर पर ED की रेड, ममता ने अमित शाह से पूछा ‘क्या यह आपका काम है?