इंदौर, प्रदीप चौधरी। 08 जनवरी 2026: स्वच्छ भारत सर्वे में लगातार टॉप पर रहने वाले इंदौर में भागीरथपुरा इलाके की दूषित पानी की त्रासदी ने अब नए मोड़ ले लिए हैं। जहां पहले नर्मदा जल आपूर्ति लाइन में सीवेज मिलने से दर्जनों मौतें और सैकड़ों लोग बीमार हुए, वहीं अब जांच में सामने आया है कि इलाके के भूजल (बोरिंग) का पानी भी खतरनाक बैक्टीरिया से दूषित पाया गया है।जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है कि फीकल कॉलीफॉर्म बैक्टीरिया (मल-मूत्र से जुड़े बैक्टीरिया) कई बोरिंगों में मौजूद है। यह बैक्टीरिया हैजा, टाइफाइड, हेपेटाइटिस-ए जैसी गंभीर जलजनित बीमारियों का कारण बनता है। भारतीय मानकों के अनुसार, पेयजल में फीकल कॉलीफॉर्म बैक्टीरिया का स्तर शून्य होना चाहिए, लेकिन रिपोर्ट में यह स्तर 84 से लेकर 350 तक पाया गया।प्रशासन ने क्षेत्र के करीब 60 बोरिंगों से पानी के सैंपल लिए थे, जिनमें से 35 सैंपल फेल हो गए। यानी आधे से ज्यादा बोरिंगों का पानी पीने लायक नहीं पाया गया। हैरानी की बात यह है कि क्षेत्र के बीजेपी पार्षद कमल वाघेला के वार्ड में भी बोरिंग का पानी दूषित निकला।भागीरथपुरा में कुल 500 से ज्यादा सरकारी और निजी बोरिंग हैं, जो इलाके के लोगों के लिए वैकल्पिक जल स्रोत का काम करते हैं। लेकिन अब इन बोरिंगों से भी खतरा सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि सीवेज लाइनों का लीकेज और अनियमित सफाई के कारण भूजल भी दूषित हो रहा है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है।यह खुलासा ऐसे समय में हुआ है जब पूरा इलाका अभी भी दूषित नर्मदा पानी की आपूर्ति से हुई बीमारी के सदमे से उबर नहीं पाया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित बोरिंगों को तत्काल बंद करने और वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके में लगातार स्क्रीनिंग और जागरूकता अभियान चला रही है। लोगों से अपील की गई है कि बिना उबाले या फिल्टर किए पानी का इस्तेमाल न करें और किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें।यह घटना एक बार फिर स्वच्छ शहर इंदौर की जलापूर्ति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: कल से 9.30am से ही लगेंगे स्कूल भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर आरएसएस कार्यालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक