इंदौर। आमिर खान। क्राइम ब्रांच इंदौर ने शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 20.35 ग्राम मादक पदार्थ “MD” (मैथिलीन डाइऑक्सी मेथमफेटामाइन) जब्त किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 4 हजार रुपये है।गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष – इरफान शेख (निवासी एमआईजी कॉलोनी, इंदौर) और सरफराज खान (निवासी खजराना, इंदौर) तथा एक महिला शामिल हैं। सभी तीनों ड्राइवरी का काम करते हैं और पढ़ाई मात्र 10वीं तक की है।घटना का विवरण पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच टीम ने संदिग्धों की तलाश में स्कीम नंबर 134, पानी की टंकी पास इलाके में छापेमारी की। वहां एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्विफ्ट कार खड़ी दिखी, जिसमें बैठे लोग पुलिस वाहन देखकर भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर कार को रोका। तलाशी में 20.35 ग्राम MD और उक्त कार जब्त की गई। कुल जब्त माल की अनुमानित कीमत 7 लाख रुपये है।आरोपियों का कबूलनामा पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सस्ते दाम पर MD खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक कीमत पर इंदौर शहर में बेचकर अवैध लाभ कमाते थे।कानूनी कार्रवाई अपराध क्रमांक 02/2026 के तहत धारा 8/22 NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। Indore Crime Branch Busts MD Drug Peddlers with ₹2 Lakh Worth Drugs View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नववर्ष की शुरुआत में इंदौर पुलिस का अनोखा तोहफा संघ का किसी से विरोध नहीं, भोपाल में बोले भागवत