इंदौर। आमिर खान।।नए साल 2026 की शुरुआत में इंदौर क्राइम ब्रांच ने 326 गुम मोबाइल फोन मालिकों को लौटाकर खुशियां बांटीं। ये फोन कुल ₹1 करोड़ 20 लाख रुपये की कीमत के हैं। आईफोन, वनप्लस, सैमसंग, रेडमी, विवो, ओप्पो, रियलमी समेत विभिन्न ब्रांड के महंगे फोन शामिल। ये सभी मोबाइल सिटीजन कॉप एप्लीकेशन पर दर्ज शिकायतों के आधार पर बरामद किए गए, जो इंदौर सहित मध्यप्रदेश के अन्य जिलों तथा उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि राज्यों से मिले। पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर क्राइम ब्रांच (सायबर सेल) ने इस अभियान को सफल बनाया। सिटीजन कॉप ऐप के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का चलन शहर में तेजी से बढ़ रहा है, जिससे लोगों का पुलिस पर भरोसा बढ़ा है। पुलिस ने अपील की है कि गुम/चोरी हुई वस्तुओं की शिकायत प्ले स्टोर से डाउनलोड किए गए ‘सिटीजन कॉप’ ऐप के जरिए घर बैठे दर्ज करें। इससे समय की बचत होगी और त्वरित कार्रवाई संभव होगी। Indore Crime Branch Returns 326 Lost Mobiles Worth ₹1.20 Crore to Owners View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह को किया धराएर, 45 लाख रुपये की सोयाबीन व ट्रक बरामद इंदौर क्राइम ब्रांच ने तीन तस्करों को धर दबोचा