बड़नगर (उज्जैन), 02 जनवरी 2026बड़नगर पुलिस ने एक बार फिर अपनी त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही का परिचय देते हुए मात्र 30 मिनट के अंदर 4 वर्षीय अपहृत बालक को ढूंढ निकाला और उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। इस सफलता से परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।घटना के अनुसार, दिनांक 02 जनवरी 2026 को मोहनपुरा, बड़नगर निवासी राकेश बैरागी (पिता श्यामदास, उम्र 40 वर्ष) अपनी पत्नी शकुंतला के साथ बदहवासी की हालत में थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका 4 वर्षीय पुत्र ओमनारायण घर के बाहर मोबाइल लेकर खेल रहा था, जो अचानक गायब हो गया। परिजनों को संदेह हुआ कि किसी ने बच्चे को उठा लिया है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बड़नगर अशोक कुमार पाटीदार ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत दो सर्चिंग टीमों का गठन किया। टीम ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया और महज 30 मिनट के भीतर बालक ओमनारायण को घर के नजदीक ही मोबाइल फोन के साथ सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्चे को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया।परिजनों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की और खुशी जाहिर करते हुए थाना बड़नगर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस सफल अभियान में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार के कुशल नेतृत्व में सिपाही सुनील देवके, हेमराज खरे, राहुल सिंह राठौर (576), रोहित मालवीय (1410), सूर्यकुमार (06), नीतेश (1573), स्वरूप (754) एवं कांस्टेबल धर्मेन्द्र डाबी (102) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।बता दें कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में बालक-बालिकाओं की तलाशी एवं सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) श्री अभिषेक रंजन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर श्री महेन्द्र परमार के प्रभावी निर्देशन में बड़नगर पुलिस टीम ने एक बार फिर अपनी दक्षता सिद्ध की है।यह घटना स्थानीय पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता का बेहतरीन उदाहरण है, जिससे समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कांग्रेस नेता पंकज लोधा कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के महाराष्ट्र प्रभारी नियुक्त इंदौर क्राइम ब्रांच की लगातार कार्रवाई: फरार सप्लायर राजा उर्फ राजकुमार सिसौदिया गिरफ्तार, 13 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त