राहुल सेन मांडव मो 9669141814धार।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय पिछडा वर्ग विभाग ने संगठनात्मक मजबूती के तहत धार के कांग्रेस नेता पंकज लोधा को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया है इस नियुक्ति को कांग्रेस संगठन में एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है।जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व ने पंकज लोधा की संगठनात्मक दक्षता जमीनी सक्रियता और पिछडा वर्ग से जुडे विषयों पर उनकी सक्रिय भूमिका को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है महाराष्ट्र जैसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में यह नियुक्ति कांग्रेस के ओबीसी आधार को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।नियुक्ति के बाद पंकज लोधा ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और सामाजिक न्याय की विचारधारा को लेकर संगठन को मजबूती देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस परिवार के सहयोग और विश्वास को भी रेखांकित किया।उल्लेखनीय है कि पंकज लोधा वर्तमान में राष्ट्रीय सह समन्वयक राष्ट्रीय पिछडा वर्ग विभाग तथाप्रदेश अध्यक्ष क्षत्रिय लोधा लववंशी समाज युवा संगठन मध्यप्रदेश के पद पर भी दायित्व निभा रहे हैं।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार इस नियुक्ति से महाराष्ट्र में कांग्रेस संगठन के भीतर ओबीसी वर्ग से जुडेमुद्दों को नई दिशा मिलने की संभावना है।कांग्रेस नेता पंकज लोधा की नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ जिले के कांग्रेस विधायकों सहित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मांडू पहुंचे नव वर्ष मनाने 25 हजार पर्यटक बड़नगर में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मात्र 30 मिनट में 4 वर्षीय अपहृत बालक को किया सुरक्षित