इंदौर, 02 जनवरी 2026 इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी सतत और प्रभावी कार्रवाई जारी रखते हुए एक और बड़े फरार आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी से 13 ग्राम ब्राउन शुगर (अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 30 हजार रुपये) जब्त की गई है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा उर्फ राजकुमार सिसौदिया, निवासी पलाश परिसर, ओमेक्स हिल्स, इंदौर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पर इंदौर शहर में पहले से ही लगभग 30 से 35 आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस जांच के अनुसार यह कार्रवाई 29 दिसंबर 2025 को क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार आरोपी भूपेंद्र से प्राप्त जानकारी एवं विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर की गई। भूपेंद्र के कब्जे से पहले ही 13.82 ग्राम ब्राउन शुगर (बाजार मूल्य करीब 1 लाख 40 हजार रुपये) बरामद की जा चुकी थी। पूछताछ के दौरान फरार आरोपी राजा उर्फ राजकुमार सिसौदिया का नाम सामने आया, जो इस पूरे नेटवर्क में मादक पदार्थ की आपूर्ति का प्रमुख सप्लायर था।आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अन्य जिलों से ब्राउन शुगर खरीदकर इंदौर शहर में विभिन्न सप्लायरों को बेचने का काम करता था। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को चिन्हित कर सतर्कता से निगरानी की और सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उसके कब्जे से 13 ग्राम ब्राउन शुगर मौके से ही जब्त की गई।कानूनी कार्रवाई इस मामले में थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 222/2025, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।इंदौर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्राइम ब्रांच एवं अन्य इकाइयां अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, सप्लाई चेन और इससे जुड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार सक्रिय हैं। यह सफलता पुलिस की मुखबिर तंत्र, सूचना आधारित जांच और त्वरित कार्रवाई का एक और उल्लेखनीय उदाहरण है।पुलिस का कहना है कि ऐसे तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और शहर को नशे मुक्त बनाने का संकल्प अटल है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मात्र 30 मिनट में 4 वर्षीय अपहृत बालक को किया सुरक्षित इंदौर में दूषित पानी का कहर: 15 मौतें, राहुल गांधी ने BJP सरकार पर साधा निशाना