इंदौर, प्रदीप चौधरी ।।देश के सबसे स्वच्छ शहर कहे जाने वाले इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल संकट ने भयावह रूप ले लिया है। सीवर लाइन से मिले गंदे पानी के कारण डायरिया और उल्टी की महामारी फैल गई, जिससे अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग अस्पतालों में भर्ती हैं।प्रारंभिक जांच में मुख्य पाइपलाइन में लीकेज पाया गया, जहां पुलिस चेकपोस्ट के पास बने शौचालय के नीचे से सीवर पानी पीने के पानी में मिल गया। लैब रिपोर्ट में ई. कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कई दिनों से बदबूदार और गंदा पानी आने की शिकायत की जा रही थी, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। राजनीतिक बयानबाजी तेज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लिखा, “इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा। घर-घर मातम है, गरीब बेबस हैं – और ऊपर से BJP नेताओं के अहंकारी बयान।” राहुल ने मध्य प्रदेश को कुप्रशासन का एपिसेंटर करार देते हुए कहा कि जब गरीब मरते हैं, तो मोदी जी हमेशा की तरह खामोश रहते हैं।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के ढिंढोरे पीटने वाले केंद्र सरकार इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर मौन हैं। उन्होंने शहर की लगातार ‘क्लीनest सिटी’ की उपाधि पर सवाल उठाते हुए कहा कि BJP के निकम्मेपन के चलते लोग साफ पानी के मोहताज हैं।प्रशासन की कार्रवाईमुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की। स्वास्थ्य विभाग ने मुफ्त इलाज और पानी के टैंकरों से सप्लाई शुरू की है। इंदौर मेयर ने 10 मौतों की जानकारी दी, जबकि स्थानीय दावों में संख्या 14-15 तक पहुंच गई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।NHRC ने भी नोटिस जारी कर जांच शुरू की है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना इंदौर की स्वच्छता की छवि पर बड़ा दाग है और जलापूर्ति व्यवस्था में गंभीर खामियां उजागर करती है।शहरवासियों में आक्रोश है, और अब साफ पानी एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर क्राइम ब्रांच की लगातार कार्रवाई: फरार सप्लायर राजा उर्फ राजकुमार सिसौदिया गिरफ्तार, 13 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त मध्य प्रदेश को लंबे समय तक एक “डेड स्टेट” माना जाता रहा है, जहां से राष्ट्रीय स्तर की खबरें कम ही सामने आती थीं।