भोपाल, 30 दिसंबर 2025। मध्यप्रदेश पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान तेज करते हुए विगत 5 दिनों में विभिन्न जिलों से 1 करोड़ 6 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब, वाहन एवं अन्य सामग्री जब्त की है।प्रमुख कार्यवाहियां:– नर्मदापुरम – सोहागपुर थाना द्वारा अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई: 11,229 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब व ट्रक जब्त, मूल्य करीब 68.65 लाख रुपये।– आलीराजपुर – 1,884 लीटर अवैध बीयर व पिकअप जब्त, मूल्य 13.51 लाख रुपये; 1 गिरफ्तार।– इंदौर ग्रामीण – 423 लीटर अवैध शराब व कार जब्त, मूल्य 7.12 लाख रुपये।– विदिशा – 99 लीटर अवैध शराब व कार जब्त, मूल्य 3.65 लाख रुपये; 1 गिरफ्तार।– मुरैना – 20 पेटी देशी शराब व कार जब्त, मूल्य 4.72 लाख रुपये; 2 गिरफ्तार।– सागर – 32 पेटी अवैध शराब व पिकअप जब्त, मूल्य 6.60 लाख रुपये; 2 गिरफ्तार।– दतिया – 577.5 लीटर अवैध शराब व स्कॉर्पियो जब्त, मूल्य 2.29 लाख रुपये; 2 गिरफ्तार।मध्यप्रदेश पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल-112 पर दें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भूलवश और जानबूझकर : सांप्रदायिकता विरोधी योद्धा, कवि-समालोचक नासिर अहमद सिकंदर नहीं रहे, जलेसं ने दी श्रद्धांजलि, कहा : अपूरणीय क्षति धार विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न