ग्वालियर में पुलिस चेकिंग के दौरान आईपीएस अनु बेनीवाल ने रसूख दिखाने वाले कार चालक का चालान काटा। ब्लैक फिल्म लगी कार रोके जाने पर चालक ने रिश्तेदार का हवाला दिया, जिस पर अधिकारी ने कहा—“फूफा प्रेसिडेंट हों तब भी चालान होगा।” वीडियो वायरल है।नव वर्ष को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर भर में चेकिंग अभियान चला रही है। शहर के होटल लॉज रेलवे स्टेशन बस स्टैंड सहित सभी जगह पुलिस हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। वहीं वाहनों की चेकिंग के लिए खुद IPS अफसर अनु बेनीवाल सड़कों पर उतरी हुई हैं। इस दौरान जब एक कार चालक ने अपने रिश्तेदारों के रसूख का हवाला दिया तो IPS अनु बेनीवाल बोलीं कि तुम्हारे फूफा चाहे प्रेसिडेंट हों तो भी चालान तो होगा ही।” उनका ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।आपको बता दें कि ग्वालियर में IPS अनु बेनीवाल वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उनके साथ शहर के सभी ट्रैफिक थाना प्रभारी और पुलिसबल भी मौजूद था। सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिसबल ने विशेषकर ब्लैक फिल्म, तेज आवाज वाले हॉर्न, तेज आवाज वाली मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट बाइक को रोककर कार्रवाई की गई।इसी दौरान कंपू थाना क्षेत्र के शीतला शाह चौराहे पर एक ब्लैक फ्रेम चढ़ी हुई कार को रोका गया। कार को चेक किया गया तो पूरी कार पर ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई थी। इसके साथ ही कार में एक डंडा भी रखा हुआ था।जब IPS अफसर अनु बेनीवाल ने इसे देखा तो चालान करने के लिए कह दिया। इस दौरान कार चालक ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए खुद को भाजपा नेता का रिश्तेदार बताते हुए चालान नहीं काटने को कहा। इस दौरान आईपीएस अनु ने उस युवक से कहा कि भले ही तुम्हारे फूफा प्रेसिडेंट हो तो भी कार्रवाई तो होगी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश सरकार ने जारी की वर्ष 2026 की छुट्टियों की अधिसूचना पहलगाम आतंकी हमले के समर्थक को छुड़ा ले गए ‘बांग्लादेशी,भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर किया हमला