ब्रेक फेल होने से, तीन लोग गंभीर घायल हुए, ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से भेजा धारराहुल सेन मांडव मो 9669141814मांडू न्यूज/मांडू के मालीपुर घाट मार्ग पर रविवार को एक ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। इस दुर्घटना में नर्मदा परिक्रमा कर रहे तीन परिक्रमावासी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद धार जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा के ब्रेक फेल हो गए थे, जिसके कारण वह सड़क पर बेकाबू होकर एक दीवार से टकराकर पलट गया। यह घटना मांडू के 2000 फीट गहरी खाई वाले मार्ग पर हुई। गनीमत रही कि वाहन खाई में नहीं गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।नर्मदापुरम के रहने वाले ये परिक्रमावासी मां नर्मदा के रैवा कुंड पर दर्शन-पूजन करने के बाद महेश्वर वापस जा रहे थे। मालीपुर मार्ग बाईपास से गुजरते समय दूसरे मोड़ पर यह हादसा हुआ।दुर्घटना होते ही मौके से गुजर रहे ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। वही 108 एंबुलेंस emd नितेश कारपेंटर पायलट निर्मल धनगर के द्वारा एंबुलेंस से सभी घायलों को मांडू के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर चोटों के कारण उन्हें तुरंत धार जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।ये हुए घायलघायलों की पहचान ख्यालीलाल पिता सोनीलाल गौड़ (निवासी शंकर नगर, जबलपुर), सुधाकर लटे हरिशंकर और राममोहन तिवारी (दोनों निवासी रंधाल, होशंगाबाद) के रूप में हुई है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बेबी केयर कॉन्वेंट स्कूल में 23वां वार्षिक समारोह हुआ भव्य, बच्चों ने झूमकर दिखाई प्रतिभा केरल के निकायों में भाजपा की जीत का नैरेटिव और जमीनी हकीकत