सीरिया के होम्स में जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में भीषण बम धमाका हुआ। इसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है और 21 घायल हुए हैं। ये धमाका नमाज के दौरान होम्स के वादी अल-दहब क्षेत्र में स्थित इमाम अली इब्न अबी तालिब मस्जिद में हुआ। ये मुख्य रूप से अलावी बहुल क्षेत्र है। मस्जिद का इस्तेमाल युद्ध से तबाह इलाके में सभाओं और मानवीय सहायता बांटने के केंद्र के तौर पर होता है।सीरियाई समाचार एजेंसी सना ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि मस्जिद के अंदर विस्फोटक उपकरण लगाए गए थे। आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि मस्जिद के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। वहीं, मस्जिद से सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कालीनों पर खून फैला हुआ है, दीवारों में छेद हो गए हैं और खिड़कियां-दरवाजे टूट गए हैं।सीरियाई विदेश मंत्रालय ने कहा, “यह कायरतापूर्ण कृत्य मानवीय-नैतिक मूल्यों पर हमला है, जो सुरक्षा-स्थिरता को कमजोर करने और अराजकता फैलाने की निराशाजनक कोशिशों के संदर्भ में हुआ है। सीरिया आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने में अपने मजबूत रुख को दोहराता है और जोर देता है कि ऐसे अपराध सरकार को सुरक्षा मजबूत करने, नागरिकों की रक्षा करने और इन कृत्यों में शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराने के प्रयासों को जारी रखने से रोक नहीं पाएंगे।” View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खरगोन में सांसद खेल महोत्सव के समापन पर खिलाड़ियों ने कैश प्राइज न मिलने पर हंगामा किया. प्रमाण-पत्र फाड़े और मेडल फेंके. सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने बताई वजह… बाबा बागेश्वर के वर्दीधारी पुलिसकर्मी ने छुए पैर, छिड़ा विवाद; रायपुर एयरपोर्ट पर माना टीआई ने जूते-कैप उतारकर किया प्रणाम, SSP ने किया लाइन अटैच