राहुल सेन मांडव मो 9669141814धार न्यूज/धार। हिंदू सनातनी एवं भगवा पार्टी के पदाधिकारी धार की या यूं कहे की विश्व विख्यात हिंदू सनातन की धरोहर भोजशाला जो कि अपने नाम से ही परिपूर्ण होता है। जहां पर सदियों से मां सरस्वती की उपासना होती आई है। उस भोजशाला मंदिर प्रांगण में भगवा पार्टी के पदाधिकारीयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और मां वाग्देवी के मंदिर दर्शन किया वह भोजशाला के बारे में कुछ तथ्यों पर जानकारियां जुटाई।भगवा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकांत शुक्ला , प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव साहब, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शुक्ला जी, भगवा पार्टी कार्यालय प्रभारी अभिषेक पांडे साथ ही धार से भगवा पार्टी के सदस्य माखन बैरागी, रवि चौधरी, हेमेंद्र शिल्पी, राजा पटेल आदि सदस्यों ने मां वाग्देवी मंदिर भोजशाला पहुंचकर दर्शन किए भोजशाला मंदिर के बारे मे जाना और जानने की उत्सुकता के साथ मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि ब्रिटिश सरकार से अनुमोदन निवेदन करके जल्द ही वाग्देवी को भोजशाला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा करने का संकल्प लिया गया।वही प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि हम 23 जनवरी बसंत पंचमी के दिन भोपाल में ब्रिटिश सरकार का पुतला दहन करेंगे और ब्रिटिश सरकार को या चेतावनी देंगे कि जल्द से जल्द हमारे धार जिले से मां वाग्देवी को जिस प्रकार से ले जाया गया था, पुनः स सम्मान मां वाग्देवी को भोजशाला मंदिर में भिजवाकर प्राण प्रतिष्ठा करवाई जाए।भार्गव ने आगे बताया कि इस बार 23 जनवरी शुक्रवार के दिन बसंत पंचमी का योग बन रहा है, जिसमें शासन प्रशासन के द्वारा अगर पूरे दिन मां सरस्वती की उपासना करने में कोई बाधा उत्पन्न की गई या मुस्लिम समाज के द्वारा नमाज अदा करवाई गई तो इसका आगामी परिणाम भुगतने के लिए शासन प्रशासन स्वयं जिम्मेदार रहेगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रौली ग्राम पंचायत में मानवता को शर्मशार करने वाली तस्वीर आयी सामने, विकास की खुली पोल। 100 दिन सेवा संकल्प और स्वास्थ्य के विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम समापन