इंदौर प्रदीप चौधरी ।। (खजराना थाना क्षेत्र) से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही जागृति नामक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जागृति मूल रूप से देवास की रहने वाली थी और उज्जैन के एमआईटी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वह चेस की पूर्व नेशनल प्लेयर भी रह चुकी है। जागृति की हर्ष नामक युवक से लंबे समय से दोस्ती थी। दोनों पिछले कुछ समय से इंदौर में साथ रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह पहले ही जागृति पढ़ाई के सिलसिले से इंदौर आई थी और हर्ष के साथ रहने लगी थी।पुलिस के प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी विवाद के चलते युवती ने आत्महत्या का कदम उठाया। घटना के बाद हर्ष ने खुद जागृति को **एमवाई अस्पताल** पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवती के परिजनों ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि उनकी बेटी इंदौर कैसे और कब आई। वे मामले में संदेह जता रहे हैं।घटना के बाद कुछ आदिवासी संगठनों ने भी एमवाई अस्पताल पहुंचकर विरोध जताया और देवास कलेक्टर से इस पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।खजराना पुलिस ने युवक हर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही जिस कमरे में युवती ने फांसी लगाई, उसकी भी बारीकी से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।पुलिस फिलहाल पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर लिव-इन रिलेशनशिप में आने वाली भावनात्मक और मानसिक चुनौतियों की ओर इशारा करती है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मामाजी की 27 वीं पुण्यतिथि आज-मामाजी की याद में घोषणाए हुई पर अमल नहीं,उपेक्षा का शिकार है मामाजी का भील आश्रम / मामाजी की 27 वीं पुण्यतिथि आज , लगेगा आस्था का मेलामामाजी के हजारों अनुयायी पहुंचेगे बामनिया भील आश्रममामाजी को भारत रत्न दिए जाने की पुनः उठेगी मांग रौली ग्राम पंचायत में मानवता को शर्मशार करने वाली तस्वीर आयी सामने, विकास की खुली पोल।