रास्ते नही होने से कपड़े की झोली बनाकर कंधों के सहारे ले जाना पड़ा शव।

जवा, रौली । रीवा जिले में सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर सरकारी सिस्टम को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां पर एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत के बाद उसके शव को गांव तक ले जाने के लिए झोली बनाकर कंधों के सहारे ले जाना पड़ा। जो विकास की पोल को खोल कर रख दी है।

सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक मंचो से विकास के बड़े बड़े दावे तो करते है लेकिन धरातल में विकास आंसू बहा रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण सामने है।

सिरमौर विधानसभा क्षेत्र के जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रौली के ग्रामीणों ने बताया कि 55 वर्षीय कमलेश दुबे का चिरायु अस्पताल भोपाल में कैंसर का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद एंबुलेंस से उनके शव को गांव के पास मुख्य सड़क तक लाया गया लेकिन गांव में सड़क नहीं होने से घर तक शव वाहन नहीं पहुंच पाया।


जिसके लिए परिजनों सहित ग्रामीणों ने कपड़े की झोली बनाई और कंधे के सहारे शव लाद कर घर तक ले गए ले। इस पूरे घटना क्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
जो सरकार की योजनाओं और विकास की सच्चाई खुद बयां कर रहा है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading