नई दिल्ली पंजाब के पटियाला में पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर जनरल (IG) अमर सिंह चहल घर में गंभीर रूप से घायल हालत में मिले हैं परिजनों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए पटियाला के पार्क हॉस्पिटल में पहुंचाया है. जहां डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुट गई है. उनकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है. परिजनों ने बताया कि अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मारी है. जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें ऑनलाइन ठगी के कारण आर्थिक परेशानी होने की बात लिखी गई है. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की और जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शिक्षा अधिष्ठान विधेयक : अब उच्च शिक्षा पर हमला बांग्लादेश में बढ़ती अशांति के बीच दिल्ली से बड़ी खबर: हाई कमीशन ने सभी कॉन्सुलर और वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कीं