भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की तीन दिवसीय सर्विस मीट 2025 के दूसरे दिन शनिवार को अधिकारियों ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों से हटकर मौज-मस्ती और खेल का पूरा लुत्फ उठाया। सुबह-सुबह बोट क्लब पहुंचे अफसरों ने ऊपरी झील की लहरों के बीच रोमांचक बोट रेस का आयोजन किया। चार टीमों (हाउस) के बीच हुई इस बोट रेस में अधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। परिवार के सदस्यों के साथ नाव चलाते हुए अफसरों ने उत्साह और टीमवर्क का शानदार नजारा पेश किया। रेस के दौरान लहरों पर नावों की स्पर्धा देखते ही बनती थी। सुबह की मौज-मस्ती के बाद अधिकारी अरेरा क्लब पहुंचे, जहां दिनभर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सिलसिला चला। इनमें फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस समेत अन्य खेल शामिल रहे। दिन की खास आकर्षण रही कुकिंग प्रतियोगिता। चारों हाउस के तहत आयोजित इस कॉम्पीटिशन में अधिकारियों ने अपना पाककला का हुनर दिखाया। अधिकारियों के साथ उनके परिजनों ने भी टीम में शामिल होकर उत्साह बढ़ाया और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। सर्विस मीट का उद्देश्य अधिकारियों को आपसी समन्वय, तनावमुक्ति और रचनात्मकता का अवसर प्रदान करना है। मीट का समापन कल होगा, जिसमें पुरस्कार वितरण होगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ईडी की बड़ी कार्रवाई: 1xBet ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में युवराज सिंह, सोनू सूद समेत कई सेलेब्रिटीज की संपत्ति कुर्क ग्राम पंचायत बगड़ी में भव्य बाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन