बड़नगर (उज्जैन), 11 दिसंबर। बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम दोतरिया में घर के ताले तोड़कर मुर्रा भैंस चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने धार जिले के कानवन पशु बाजार में भैंस बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी की गई 95 हजार रुपये कीमत की मुर्रा भैंस बरामद कर ली गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी रोहित दायमा पुत्र बनेसिंह दायमा, निवासी दोतरिया ने 9 दिसंबर 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 29-30 नवंबर 2025 की मध्यरात्रि में अज्ञात चोर ने उसके भैंस बांधने के कोठे का ताला तोड़कर एक मुर्रा भैंस चोरी कर ली। इस रिपोर्ट पर थाने में अपराध क्रमांक 756/25 धारा 305(ए), 331(4) भारत न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार ने तुरंत टीम गठित की। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। चोरी की भैंस को जिले के आसपास के हाट-बाजारों में तलाशते हुए 10 दिसंबर 2025 को टीम धार जिले के कानवन पशु बाजार पहुंची। वहां चोरी की भैंस को बेचते हुए आरोपी दीपक पुत्र गोपाल भील (उम्र 19 वर्ष), निवासी सनातला थाना खाचरौद, हाल मुकाम दोतरिया थाना बड़नगर को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से भैंस जप्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह गरवाल, सहायक उपनिरीक्षक नारायण सिंह वास्कले, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह राठौर, आरक्षक महेश मौर्य, आरक्षक नितेश, आरक्षक कैलाश गरवाल, आरक्षक तोलाराम डोडियार, सैनिक अश्विन और सैनिक गोवर्धन डाबी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उज्जैन जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश पुलिस के उत्कृष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क से सम्मानित किया जाएगामध्य संत समाज ने हुमायूं कबीर के बयान की कड़ी निंदा की, बाबर के नाम पर स्मृति चिन्ह तोड़कर शौचालय बनाने की चेतावनी