इंदौर। आमिर खान। क्राइम ब्रांच ने नशे के सौदागरों पर कड़ा शिकंजा कसते हुए अलग-अलग कार्रवाइयों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 23.26 ग्राम खतरनाक मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.40 लाख रुपये आंकी गई है। पहली कार्रवाईस्थान : सिलिकॉन स्वस्तिक गेट नंबर-3, धार रोडगिरफ्तार : जफर उर्फ मौजूद खान, चंदननगर शाहनवाज उर्फ रियाजुद्दीन, चंदननगरबरामद : 11.36 ग्राम एमडी (कीमत करीब 1.20 लाख रुपये)अपराध क्रमांक : 209/2025, धारा 8/22 NDPS एक्ट दूसरी कार्रवाईस्थान : दलाल बाग मैदान के पासगिरफ्तार : समीर हुसैन, बड़ा गणपतिपेशा : ई-रिक्शा चालक (दिहाड़ी पर)बरामद : 11.90 ग्राम एमडी + एक दोपहिया वाहन (कुल कीमत करीब 1.60 लाख रुपये)अपराध क्रमांक : 210/2025, धारा 8/22 NDPS एक्ट तीनों आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे सस्ते दामों में एमडी ड्रग्स खरीदकर शहर के नशेड़ियों को मनमाने दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे थे। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की टीम लगातार सतर्क है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर आगे की जांच जारी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शराब ठेकेदार की कार से कुचले गए दिनेश मकवाना की मां का दर्द छलका जैसे मोदी के राम वैसा उनका राम राज्य!!