रिपोर्टर- इंद्रपाल साहू, सिंगरौली सिंगरौली । सड़क दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री के मार्गदर्शन में दिनांक 26/11/2025 से 10/12/2025 तक यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध समस्त थाना और चौकी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत यातायात अभियान के दौरान 10 दिनों में यातायात नियमों को उल्लंघन करने वाले 1215 से अधिक वाहनों पर कार्यवाही कर 6,30000 से अधिक का जुर्माना अधिरोपित किया गया।सड़क दुर्घटनाओ एंव उनमे होने वाली मृत्युदर को कम किए जाने की उद्देश्य चलाए जा रहे 15 दिवसीय अभियान के तहत की जा रही कार्यवाही है। यह अभियान 26/11/25 से 05/12/2025 तक दस दिवस में की गयी कार्यवाही के दौरानबिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने पर 754 वाहनों से 226200 रुपये,बिना वैध बीमा के वाहन चलाना 11 वाहनों से 11000 रुपये,बिना HSRP नंबर प्लेट के 320 वाहनों से 160000 रुपये,तेजगति से वाहन चलाने पर 10 वाहनों की कार्यवाही से 10000 रुपये एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 110 वाहनों की कार्यवाही से 223000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। 15 दिवसीय अभियान के दौरान शासन द्वारा सडक सुरक्षा संबंधी योजनाए जैसे-राहबीर योजना, हिट एंड रन पीडित प्रतिकर योजना, कैश लेश योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जा रहा है जिससे संबंधित फ्लेक्स बैनर चौराहा पेट्रोल पंपों पार्कों शासकीय कार्यालय में लगाया जा है। जिससे योजना की जानकारी अधिक से अधिक आम जनता तक पहुंचे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सनसनीखेज,हनुमानगढ़ी मंदिर के संत महेश योगी को सोते समय जिंदा जलाने की कोशिश, आधी रात खिड़की काटकर कमरे में आग का गोला फेंका पुतिन-मोदी मुलाक़ात : इन अहम समझौतों पर बनी सहमति
You must be logged in to post a comment.