इंदौर। आमिर खान। लसुडिया पुलिस ने शहर में लगातार हो रही नकबजनी की वारदातों पर लगाम लगाते हुए एक शातिर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों ने स्कीम नंबर 94 सर्विस रोड के पास अनुराग नगर स्थित मकान में 21 लाख नकदी व सोने की चेन चोरी की थी तथा पास ही स्थित आईसीआईसीआई बैंक में भी चोरी का असफल प्रयास किया था।पुलिस ने आरोपी अरुण भील (21) और उसकी पत्नी नंदनी (19), दोनों निवासी बोरगांव बुजुर्ग (खंडवा), हाल रामनगर इंदौर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 19 लाख नकदी, 1.5 लाख की सोने की चेन, चाकू, कटर और चोरी की रेनॉल्ट डस्टर कार सहित कुल 23.50 लाख रुपये का माल बरामद किया है। पहले चोरी की गई डस्टर कार (कीमत करीब 3 लाख) भी जप्त की गई। पुलिस के अनुसार महंगे शौक पूरा करने के लिए दोनों पति-पत्नी मिलकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। घर में चोरी के लिए पत्नी नंदनी ने ही अरुण को उकसाया था, जबकि बैंक में चोरी के प्रयास में वह खुद साथ थी। दोनों वारदातों का विवरण1. 26 नवंबर को डीके कंस्ट्रक्शन संचालक बाबूलाल शर्मा के BW-19 स्कीम नंबर 94 स्थित मकान में पीछे की खिड़की से घुसकर आरोपी ने अलमारी से 21 लाख नकदी व सोने की चेन चुराई। सीसीटीवी में आरोपी कैद हो गया था।2. 22 नवंबर की रात आईसीआईसीआई बैंक (बॉम्बे हॉस्पिटल रोड) के शटर का ताला कटर से काटकर अंदर घुसे, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा और भाग गए।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह व डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसुडिया इंस्पेक्टर तारेश सोनी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को दबोच लिया।आरोपी अरुण का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ लसुडिया थाने में तीन मामले दर्ज हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।कार्रवाई में थाना प्रभारी तारेश सोनी, उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ठाकुर, प्र.आर. प्रणीत भदौरिया, नीरज रघुवंशी, रविंद्र सिंह कुशवाह, अजय प्रजापत, आनंद जाट, दिनेश गुर्जर, हेमराज सिलोटे व महिला सैनिक शैला जाधव की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जोधपुरः वकील से धक्का-मुक्की करने वाले SHO सस्पेंड, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई कड़ी फटकार, सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग के दिए आदेश खाकी पर गिरी हाईकोर्ट की गाज : SHO सस्पेंड, पूरा थाना लाइनहाज़िर