जोधपुर, 3 दिसंबर। राजस्थान हाईकोर्ट ने कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में एक अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुए थानाधिकारी (SHO) हमीर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ-साथ पूरे पुलिस महकमे को “सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग” देने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि आम जनता व विशेषकर अधिवक्ताओं से कैसे पेश आना चाहिए, इसकी ट्रेनिंग पुलिसकर्मियों को दी जाए। जस्टिस दिनेश मेहता की एकलपीठ ने टिप्पणी की, “अधिवक्ता न्याय दिलवाने का काम करते हैं, उनके साथ बिना वजह मारपीट-धक्का-मुक्की बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” घटना 30 नवंबर की है। अधिवक्ता भरतसिंह अपने मुवक्किल की गिरफ्तारी की जानकारी लेने कुड़ी थाने पहुंचे थे। आरोप है कि SHO हमीर सिंह व अन्य स्टाफ ने उनसे अभद्रता की, धक्का-मुक्की की, कोट फाड़ दिया और धमकी दी कि “एक पल में तुम्हारी वकालत निकाल देंगे और धारा 151 में अंदर डाल देंगे।” पूरी घटना भरतसिंह ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली और उसे हाईकोर्ट में पेश कर दिया। वीडियो देखकर नाराज कोर्ट ने कहा: पुलिसकर्मियों को यह समझना होगा कि किससे किस तरह बात करनी है सभी थानों में सॉफ्ट स्किल और पब्लिक डीलिंग की ट्रेनिंग अनिवार्य हो अधिवक्ताओं को पूछताछ का पूरा अधिकार है, उन्हें डराना-धमकाना स्वीकार्य नहीं पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने कोर्ट में माना कि घटना गंभीर है और IPS स्तर के अधिकारी से जांच कराई जा रही है। SHO को सस्पेंड करने के साथ अन्य दोषी स्टाफ को भी थाने से हटाया जा रहा है। कोर्ट ने एक सप्ताह बाद फिर सुनवाई तय करते हुए पूरी जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और पूरे प्रदेश में पुलिस थानों के बाहर वकीलों के साथ दुर्व्यवहार रोकने के लिए प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। अधिवक्ता भरतसिंह ने कहा, “पुलिस का यह रवैया लोकतंत्र के लिए खतरा है। हाईकोर्ट के सख्त रुख से उम्मीद है कि अब वकीलों का सम्मान होगा।” View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हत्यारा एसआइआर इंदौर: नकबजनी करने वाला शातिर पति-पत्नी गिरफ्तार, 23.50 लाख का माल बरामद