जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने पुलिस की मनमानी पर कड़ा संदेश दे दिया है। एक वकील के साथ दुर्व्यवहार के वायरल वीडियो को देखते ही कोर्ट ने तल्ख़ टिप्पणी की और तुरंत एक्शन लिया। जोधपुर हाईकोर्ट के जस्टिस विजय बिश्नोई और जस्टिस योगेन्द्र कुमार पुरोहित की खंडपीठ ने पुलिस कमिश्नर को फटकार लगाते हुए प्रताप नगर थाने के SHO को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। साथ ही पूरे थाने के स्टाफ को लाइनहाज़िर कर दिया गया। कोर्ट ने कहा कि पुलिस वर्दी का मतलब जनता को डराना नहीं, बल्कि उसकी सेवा करना है। कोर्ट ने सभी पुलिसकर्मियों को “सॉफ्ट स्किल एवं पब्लिक डीलिंग” का अनिवार्य प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए ताकि वे यह समझ सकें कि आम नागरिक से कैसे बात की जाती है। कोर्ट ने एक IPS अधिकारी से मामले की जांच कराकर सात दिन में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। पुलिस कमिश्नर ने कोर्ट में माना कि घटना शर्मनाक है और SHO के अलावा अन्य दोषी पुलिसकर्मियों को भी थाने से हटा दिया गया है। सिर्फ़ एक वीडियो नहीं, व्यवस्था की सच्चाई का आईना यह कोई अकेली घटना नहीं है। देश के कोने-कोने से पुलिस के इसी रवैये की शिकायतें आती रहती हैं। वकील हों, डॉक्टर, व्यापारी, किसान, विद्यार्थी या आम नागरिक – पुलिस का अभद्र भाषा, धमकी, गाली-गलौच और मारपीट का व्यवहार अब आम हो चुका है। महिलाओं और बुजुर्गों के साथ भी दुर्व्यवहार की खबरें आए दिन सामने आती हैं। वर्दी का घमंड इस कदर कि अगर कोई नागरिक गलती से भी पुलिसकर्मी की वर्दी को छू ले तो उस पर राजकार्य में बाधा, मारपीट, SC-ST एक्ट तक की धाराएं लगा दी जाती हैं। लेकिन जब पुलिस किसी वकील की कोट-गाउन फाड़ दे, किसी नागरिक को थाने में पीटे, तब तक कोई कार्रवाई नहीं होती – जब तक वीडियो वायरल न हो जाए। अब जनता को आगे आना होगा पुलिस सुधार अब देश की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। इसके लिए चाहिए : पुलिस कार्यप्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता हर स्तर पर जवाबदेही तय करना वर्दी के दुरुपयोग पर तुरंत और कड़ी सजा बॉडी कैमरा, सीसीटीवी और शिकायत निवारण की स्वतंत्र व्यवस्था आम नागरिक की गरिमा और मौलिक अधिकारों की अटूट सुरक्षा पुलिस जनता की ढाल है, उसका तलवार बनना स्वीकार नहीं किया जाएगा। जोधपुर हाईकोर्ट का यह फैसला एक शुरुआत है। अब बारी जनता की है कि वह एकजुट होकर पुलिस सुधार की मांग करे। क्योंकि अगर आज एक वकील के साथ हुआ, तो कल यह आपके या आपके परिवार के साथ भी हो सकता है। वर्दी का सम्मान तब तक है, जब तक वह जनता की सेवा करे।जब वर्दी जनता पर अत्याचार करने लगे, तो उस वर्दी को सजा मिलनी ही चाहिए। समय आ गया है – आवाज़ उठाइए, सुधार लाइए। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: नकबजनी करने वाला शातिर पति-पत्नी गिरफ्तार, 23.50 लाख का माल बरामद इंदौर में मिलावटखोरों पर प्रशासन की सख्तीबिना लाइसेंस मसाला फैक्ट्री सील, 2500 किलो मसाला जब्त