इंदौर। प्रदीप चौधरी।। शहर में दिल का दौरा पड़ने से युवाओं की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक 27 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की बात सामने आई है। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान जनता क्वार्टर निवासी विनीत पिता संजय (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है। विनीत अपनी खराब स्कूटी को पैदल धकेलकर पास की दुकान पर reparing के लिए ले जा रहा था। रास्ते में अचानक वह लड़खड़ाया और सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया, “प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। CCTV फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है।”इस घटना के बाद एक बार फिर युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों को लेकर चिंता जताई जा रही है। पिछले कुछ महीनों में इंदौर में ऐसी कई मौतें हो चुकी हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बड़नगर पुलिस ने फरार आरोपी को अवैध तलवार सहित किया गिरफ्तार इंदौर : ट्रैफिक प्रहरी अभियान को मिल रहा जबरदस्त जनसमर्थन, पुलिस कमिश्नर ने 04 उत्कृष्ट प्रहरियों को किया सम्मानित