इंदौर, आमिर खान।। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए इंदौर पुलिस द्वारा शुरू किया गया “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान अब जन-आंदोलन का रूप लेता दिख रहा है। पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान से अब तक 2005 से अधिक जागरूक नागरिक जुड़ चुके हैं, जो अपने चुने हुए समय और चौराहों पर यातायात प्रबंधन में पुलिस की सहायता कर रहे हैं। सोमवार को पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने उन चार ट्रैफिक प्रहरियों को सम्मानित किया, जिन्होंने यातायात व्यवस्था में सराहनीय योगदान दिया। सम्मानित होने वाले प्रहरी हैं – श्री आदित्य तिवारी श्री राजेश लड्डा सुश्री अंकिता गहलोद श्री राजेंद्र कुमार जैन इन सभी को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही अभियान से नवीन जुड़े 12 ट्रैफिक प्रहरियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें विशेष जैकेट, कैप, सिटी, लाइट बेटन, बैच और उपहार भेंट किए गए। पुलिस कमिश्नर ने सभी नवागत प्रहरियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके समाजसेवा के जज्बे की प्रशंसा की। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री राजेश कुमार सिंह, उप पुलिस आयुक्त (यातायात प्रभारी) श्री आनंद कलादगी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और सैकड़ों ट्रैफिक प्रहरी उपस्थित रहे। पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा, “ट्रैफिक प्रहरी अभियान का मूल उद्देश्य आम नागरिक को यातायात प्रबंधन का सहभागी बनाना है। जब हर नागरिक खुद को यातायात नियमों का पालक और प्रचारक मानेगा, तभी इंदौर सचमुच ‘स्मार्ट सिटी’ की परिभाषा को साकार कर पाएगा।” अभियान से जुड़ना बेहद आसानइच्छुक नागरिक दिए गए QR कोड को स्कैन करके गूगल फॉर्म भर सकते हैं और अपनी सुविधा के अनुसार दिन, समय एवं चौराहा चुनकर ट्रैफिक प्रहरी बन सकते हैं। जुड़ने के बाद उन्हें प्रशिक्षण, पहचान पत्र, जैकेट, कैप आदि सामग्री निःशुल्क प्रदान की जाती है। इंदौर पुलिस का यह अनूठा प्रयास न केवल यातायात व्यवस्था को मजबूत कर रहा है, बल्कि नागरिक और पुलिस के बीच विश्वास व सहयोग का नया अध्याय भी लिख रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में फिर हार्ट अटैक से युवक की मौत, CCTV वीडियो वायरल इंदौर : जनसुनवाई में पुलिस कमिश्नर ने सुनी 56 आमजन की व्यथा, त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देश