अपने ही बेटे पर चाकू से हमला करने वाला आदतन अपराधी आखिरकार धराया

बड़नगर, 01 दिसंबर। पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  अभिषेक रंजन तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बड़नगर महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना बड़नगर की टीम ने लगातार चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शनिवार 30 नवंबर 2025 को एक ऐसे फरार आरोपी को अवैध लोहे की तेज धारदार तलवार सहित गिरफ्तार किया, जो पूर्व में अपने ही बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला कर चुका है।

मामूर शुदा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उमरिया फंटा-केसुर रोड पर पहुंचकर आरोपी बनेसिंह पिता रामचंद्र कीर (उम्र 48 वर्ष) निवासी सुकलाना को दबोच लिया। आरोपी हाथ में नंगी तलवार लहराते हुए राहगीरों को डरा-धमका रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लोहे की तेज धारदार तलवार जप्त की तथा मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 750/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

आरोपी बनेसिंह कीर आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी दो गंभीर मामले दर्ज हैं:

  1. वर्ष 2017 में अपराध क्र. 113/2017 धारा 323, 294, 506 भादवि (मारपीट, अश्लील गालियां व धमकी)
  2. वर्ष 2025 में अपराध क्र. 742/2025 धारा 118(1), 115(2), 296(बी), 351(3) बीएनएस – जिसमें उसने अपने ही बेटे पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखने और लगातार छापेमारी के कारण आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि जिले में अपराधियों व फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है और कोई भी अपराधी कानून की पकड़ से बाहर नहीं रहेगा।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उपनिरीक्षक सोभाग सिंह, प्रधान आरक्षक रामनारायण चौहान, राहुल सिंह राठौर, आरक्षक अश्विनी पाठक, महेश मोर्य, नारायण सरा एवं मनोज बैरागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक  प्रदीप शर्मा ने पूरी टीम को इस सफलता पर बधाई दी है तथा अपराध नियंत्रण के लिए इसी तरह सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading