खरगोन।।
खरगोन जिले की कोतवाली पुलिस ने जादू-टोना कर तीन लाख रुपये को 12 करोड़ बनाने का प्रलोभन देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से ठगी के 3 लाख रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई फोर्ड कार (लागत करीब 4 लाख रुपये) बरामद कर ली गई है। कुल जप्त माल की कीमत लगभग 7 लाख रुपये है।

मामला 24 नवंबर का है। फरियादी विक्की (निवासी कुम्हारखेड़ा) ने बताया कि उमरखली रोड पर पुलिया के पास एक सफेद फोर्ड कार में सवार दो पुरुष और एक महिला ने उनसे बातचीत शुरू की। आरोपियों ने खुद को रितिक कंगाली, गोविंद महाराज और नेहा शर्मा बताया और कहा कि यदि उनके पास ढाई-तीन लाख रुपये हैं तो वे जादू-टोने से इसे 12 करोड़ रुपये बना देंगे। लालच में आए विक्की ने तीन लाख रुपये देने की बात स्वीकार कर ली।


01. गोविंद महाराज उर्फ शेख रहमान (45 वर्ष) – मदीना नगर, इंदौर (मास्टरमाइंड)
02. रितिक कंगाली (27 वर्ष) – काटाफोड, तहसील सतवास, जिला देवास
03. नेहा शर्मा उर्फ सपना बिल्लोरे (35 वर्ष) – सुदामा नगर, इंदौर

आरोपियों ने पूजा का सामान (मटका, अगरबत्ती, लाल कपड़ा, मिठाई, फूल आदि) मंगवाया और विक्की ने अपने घर के स्टोर रूम में ले गए। तीन लाख रुपये लाल कपड़े में लपेटकर मटके में रखे गए और कहा गया कि शमशान की शक्तियां आएंगी और पैसे 12 करोड़ हो जाएंगे। कमरे को बाहर से ताला लगवाने के बाद आरोपियों ने विक्की को शमशान जाकर मंत्र जपने भेज दिया। लौटने पर कमरा खाली और कार गायब थी। मटका खोलने पर तीन लाख रुपये भी गायब मिले।

शिकायत मिलते ही एसडीओपी रोहित लखारे के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी बीएल मंडलोई के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर और तकनीकी सहायता से मात्र चार दिन में पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पता:

  1. गोविंद महाराज उर्फ शेख रहमान (45 वर्ष) – मदीना नगर, इंदौर (मास्टरमाइंड)
  2. रितिक कंगाली (27 वर्ष) – काटाफोड, तहसील सतवास, जिला देवास
  3. नेहा शर्मा उर्फ सपना बिल्लोरे (35 वर्ष) – सुदामा नगर, इंदौर

सूत्रों से मिली गंभीर जानकारी
पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी शेख रहमान लंबे समय से इंदौर व आसपास के क्षेत्रों में फर्जी तांत्रिक के रूप में सक्रिय है। वह बीमारी के नाम पर ब्रेनवॉश करता है, युवतियों को प्रेमजाल व शादी के झांसे में फंसा कर हनीट्रैप चलाता है और प्राप्त पैसे अपने खातों में ट्रांसफर करवाता है। सूत्र बता रहे हैं कि इसके नेटवर्क में फर्जी इलाज, धन वर्षा के नाम पर ठगी, हनीट्रैप और देह व्यापार जैसे कई गंभीर अपराध शामिल हैं। इंदौर में कई परिवार इस गिरोह की वजह से बर्बाद हो चुके हैं, लेकिन डर व शर्म के कारण शिकायत नहीं की गई।

पुलिस की अपील
खरगोन पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसे ढोंगी बाबाओं, तांत्रिकों और जादू-टोने के लालच में न आएं। लालच पर काबू रखें, अन्यथा आपकी जिंदगी की खुशियां छिन सकती हैं। अगर कोई इस तरह की ठगी या हनीट्रैप का शिकार हुआ हो तो तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं ताकि ऐसे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई हो सके।

पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और बैंक खातों की भी जांच कर रही है। जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading