इंदौर। प्रदीप चौधरी।। मध्य प्रदेश के इंदौर व नीमच नारकोटिक्स विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 30 करोड़ रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स बरामद की है। साथ ही ड्रग्स बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में रॉ मटेरियल व उपकरण भी जब्त किए गए। नीमच जिले के थाना बना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी में एक खेत पर बने मकान में अवैध रूप से एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। मुखबिर की गुप्त सूचना पर शुक्रवार देर रात इंदौर व नीमच नारकोटिक्स की टीम ने दबिश दी। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान मुख्य आरोपी निरंजन उर्फ नीला और उसके दो साथियों के रूप में हुई है।कार्रवाई के दौरान मौके से 2 किलो से अधिक तैयार एमडी ड्रग्स के अलावा ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाली केमिकल्स, मशीनरी और अन्य सामग्री बरामद हुई। नारकोटिक्स विभाग के DIG महेशचंद जैन ने बताया कि जब्त माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये आंकी गई है।DIG जैन ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध कारोबार में सक्रिय थे और बड़े स्तर पर एमडी ड्रग्स तैयार कर अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे। तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और सप्लाई चेन का पता लगाया जा सके।नारकोटिक्स विभाग ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेश में ड्रग्स माफिया के खिलाफ इसी तरह की सघन कार्रवाइयां जारी रहेंगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पत्रकार सुरक्षित नहीं तो देश भी सुरक्षित नहीं : इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम उज्जैन: बड़नगर थाना प्रभारी ने सड़क पर उतरकर बिना नंबर प्लेट वाहनों पर की कार्रवाई, कई वाहनों पर मौके पर ही लगवाई नंबर प्लेट