उज्जैन/बड़नगर, 27 नवंबर। बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम असावता में एक 30 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपने पिता की लंबे समय से चल रही मारपीट और उत्पीड़न से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर मृतक के पिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक की पहचान कैलाश पिता भारतलाल गारी (उम्र 30 वर्ष), निवासी ग्राम असावता के रूप में हुई है। घटना 8 नवंबर 2025 की रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। कैलाश ने अपने बकरी बांधने के ढालिए (छोटा कमरा) में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।

सुबह करीब 8:27 बजे जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो थाना बड़नगर में सूचना दी गई। सूचना देने वाले बड़नगर थाने के एसआई सरदारसिंह (मो. 7879486001) थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जांच के दौरान मृतक का सुसाइड नोट बरामद हुआ जिसमें उसने साफ-साफ अपने पिता भारतलाल पर बार-बार मारपीट करने और घर में उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। परिजनों के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने 26 नवंबर 2025 को रात 7:55 बजे मृतक के पिता भारतलाल पिता काशीराम गारी (निवासी असावता) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत अपराध क्रमांक 741/2025 दर्ज कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पिता अभी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। मामले की आगे की जांच बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि कैलाश और उसके पिता के बीच काफी समय से झगड़े चल रहे थे। मारपीट की घटनाएं भी पहले हो चुकी थीं, जिसके चलते कैलाश मानसिक रूप से परेशान रहता था।

घटना से पूरे गांव में मातम है और लोग इस दर्दनाक घटना पर गहरा दुख जता रहे हैं।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading