इंदौर। प्रदीप चौधरी।। शहर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को द्वारिकापुरी थाने का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के समूचे कार्य-व्यवहार की बारीकी से पड़ताल की और अधिकारियों-कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी। निरीक्षण के समय पुलिस कप्तान ने स्टाफ की उपस्थिति, अभिलेखों का रख-रखाव, आवेदकों की शिकायतों के त्वरित निपटारे की व्यवस्था, लंबित प्रकरणों की स्थिति तथा थाने की दैनिक कार्यवाही का गहन अवलोकन किया। उन्होंने थाना प्रभारी एवं सभी कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में सक्रिय गुंडे-बदमाशों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सभी अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में सक्रिय रहें, प्रभावी चेकिंग करें तथा हर परिस्थिति में पूरी सतर्कता बरतें। पुलिस कमिश्नर ने चेतावनी दी कि आमजन की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त विभागीय कार्रवाई होगी। निरीक्षण के बाद थाना स्टाफ में मुस्तैदी का माहौल देखा गया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बस्तर की बदलती तस्वीर : नक्सलवाद की कमर टूटने की कहानी, सुंदरराज पी के साहस की गाथा रीवा आबकारी टीम द्वारा ग्राम कोल्हि में शराब तस्कर के घर से पकड़ा अवैध शराब