इंदौर। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के सख्त निर्देशों पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने शहर में अपराध और नशे की गतिविधियों पर जोरदार प्रहार किया है। एक ही दिन में नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले आरोपी को 50 ग्राम से अधिक मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया, वहीं 60 लाख रुपये की ऑनलाइन टास्क इन्वेस्टमेंट ठगी के मामले में गुजरात से दो और शातिर ठगों को धर दबोचा गया। इसके साथ ही 19 कुख्यात बदमाशों के खिलाफ सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 4 को जिलाबदर और 15 को थाना हाजिरी के लिए पाबंद किया गया।

50 ग्राम ब्राउन शुगर सहित ड्राइवर गिरफ्तार, कीमत करीब 6 लाख

क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि लोखंडे पुल के पास सरस्वती नदी उद्यान में कोई व्यक्ति भारी मात्रा में ब्राउन शुगर लेकर खड़ा है। टीम ने मौके पर दबिश देकर भागने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 50.92 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5.90 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल खालिद पुत्र मोहम्मद इलियास (उज्जैन जिले के नागदा स्थित बालाराम की कुटिया) के रूप में हुई। वह पेशे से ड्राइवर है और केवल 5वीं तक पढ़ा है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अन्य जिलों से सस्ते दाम पर ब्राउन शुगर खरीदकर इंदौर में नशेड़ियों को ऊंचे दाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा था।

मामला क्राइम ब्रांच में अपराध क्रमांक 0205/2025, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

60 लाख की ऑनलाइन ठगी मामले में गुजरात से दो और ठग गिरफ्तार

इंदौर निवासी मोहम्मद हिदायतुल्ला के साथ टेलीग्राम पर टास्क इन्वेस्टमेंट के नाम पर करीब 60 लाख रुपये की ठगी हुई थी। शिकायत NCRP पोर्टल 1930 पर दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम ने तफ्तीश शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की मदद से गुजरात के सूरत से दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं –

  1. अनुराग (सूरत, गुजरात)
  2. मनीष भट्टर (सूरत, गुजरात)

ये दोनों ठगी करने वाले गैंग को फर्जी बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे और कमीशन के तौर पर मोटी रकम लेते थे। पूछताछ में इन्होंने देशभर में सैकड़ों लोगों को इसी तरह ठगने की बात कबूल की है। प्रकरण में अब तक 40 से अधिक बैंक खातों में लाखों रुपये फ्रीज किए जा चुके हैं। इससे पहले हरियाणा और महाराष्ट्र से इस गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं।

मामला अपराध क्रमांक 105/24, धारा 318(4), 316(5), 3(5) BNS के तहत दर्ज है।

19 कुख्यात बदमाशों पर लगामः 4 जिलाबदर, 15 पाबंद

शहर में लगातार अपराध करने वाले आदतन बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है।

  • 4 कुख्यात बदमाशों को 6 महीने के लिए इंदौर शहर व आसपास के जिलों से जिलाबदर कर दिया गया है। इनके नाम हैं –
  1. जुनैद पुत्र मजहर अली (सदर बाजार क्षेत्र)
  2. नीरज पुत्र गणपत सिंह ठाकुर (आजाद नगर)
  3. राज बौरासी (भंवरकुआं)
  4. रोशन उर्फ रोहन बौरासी (भंवरकुआं)
  • इसके अलावा 15 अन्य शातिर बदमाशों के खिलाफ निर्बंधन आदेश जारी कर उन्हें 6 महीने से 1 साल तक थाने में नियमित हाजिरी देने के लिए पाबंद किया गया है। इनमें आवेश खान, सतीश, पीयूष उर्फ पीलू, सोहेल कुरैशी आदि शामिल हैं।

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा है कि शहर को अपराध मुक्त बनाने के लिए इस तरह की सतत कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading