मंदसौर। इंदौर ।। नारकोटिक्स विंग इंदौर की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। पहली कार्रवाई में 40 किलो 500 ग्राम डोडाचूरा (सूखा अफीम का पत्ता) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरी कार्रवाई में 44 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ राजस्थान का तस्कर पकड़ा गया। पहली कार्रवाई नीमच-मंदसौर फोरलेन पर की गई। यहाँ विंग की महिला निरीक्षक दीपमाला घारु के नेतृत्व में टीम ने ग्राम रकोदा (मंदसौर) निवासी ओंकार पिता भगतराम (उम्र करीब 35 वर्ष) को 40.500 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ धर-दबोचा। डोडाचूरा की बाजार कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। दूसरी कार्रवाई मुल्तानपुरा फंटा क्षेत्र में निरीक्षक भरत चावड़ा ने की। यहाँ प्रतापगढ़ (राजस्थान) निवासी हमीद शेख पुत्र अब्दुल शेख को 44 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया। एमडी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत काफी ऊँची होती है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पूछताछ में इनके अन्य साथियों व सप्लाई चेन की जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी (नारकोटिक्स) राकेश चौधरी,निरीक्षक भरत चावड़ा, एएसआई महेश शर्मा, आरक्षक विरेन्द्र सिंह, विवेक सिंह, शैलेंद्र व की सराहनीय भूमिका रही। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन विश्व पर्यटक नगरी मांडू में आज से विश्व धरोहर सप्ताह शुरूः पुलिस कमिश्नर इंदौर ने बस संचालकों को दिए सख्त निर्देश : यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता