इंदौर। आमिर खान।। मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं का शीघ्र निपटारा करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्तालय में हर मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई आज भी संपन्न हुई। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कमिश्नर कार्यालय के सभागार में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। आज की जनसुनवाई में कुल 47 शिकायत आवेदन प्राप्त हुए। इनमें आपसी रिव293, पारिवारिक विवाद, थाने में सुनवाई न होने, प्लॉट-जमीन की धोखाधड़ी, भूमि विवाद, झूठी शिकायतें दर्ज कराने, महिला उत्पीड़न से जुड़े अपराध तथा अन्य पुलिस संबंधी मामले प्रमुख रहे। पुलिस आयुक्त ने सभी फरियादियों की समस्या गंभीरता से सुनी और मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारियों व जोनल अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कुछ आवेदन अन्य विभागों से संबंधित होने पर फरियादियों को संबंधित विभाग में संपर्क करने की समझाइश भी दी गई। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) अमित सिंह सहित सभी जोनल अधिकारियों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई और पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार फरियादियों से विस्तार से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और संतुष्टिजनक निराकरण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा ताकि कोई भी नागरिक बिना वजह परेशान न हो। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन यातायात पुलिस की सख्ती बरकरार:पिकनिक परमिट वाली बस से पैसेंजर ढोने पर 10 हजार, बिना फिटनेस कॉलेज बस पर 5 हजार का जुर्माना कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा हुआ ढेर, 1 करोड़ का था इनामी, पत्नी भी मारी गई