धार, (रिपोर्ट : राहुल सेन, मांडव, मो. 9669141814)। भोजशाला में आगामी 23 जनवरी 2026 (बसंत पंचमी, जो इस बार शुक्रवार को है) को मां सरस्वती जन्मोत्सव के साथ पूरे दिन अखंड पूजा करने की मांग को लेकर सकल हिंदू समाज ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। हजारों की संख्या में महिलाएं-पुरुष त्रिमूर्ति नगर स्थित अभिव्यक्ति स्थल पर एकत्र हुए और पैदल मार्च निकालकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां नरसिंह दास जी महाराज के नेतृत्व में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, केंद्रीय संस्कृति मंत्री तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के नाम ज्ञापन सौंपा गया। हिंदू समाज का कहना है कि राजा भोज द्वारा निर्मित भोजशाला मूल रूप से मां सरस्वती मंदिर है और वर्षों से बसंत पंचमी पर यहां मां सरस्वती का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता रहा है। साथ ही हर मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ और सत्याग्रह भी किया जाता रहा है। इस बार बसंत पंचमी शुक्रवार को होने से पूजा में बाधा आने की आशंका को देखते हुए हिंदू संगठनों ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी कीमत पर 23 जनवरी 2026 को भोजशाला में पूरे दिन अखंड पूजा होगी। ज्ञापन में ASI के 7 अप्रैल 2003 के उस आदेश का पालन कराने की मांग की गई है, जिसमें बसंत पंचमी के दिन हिंदू पक्ष को पूजा का अधिकार दिया गया था। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पूजा में कोई रुकावट डाली गई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।ज्ञापन सौंपने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भोजशाला हिंदुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसे पूर्ण रूप से हिंदू समाज को सौंपा जाना चाहिए। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से नरसिंह दास महाराज सहित कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना में संशोधन की स्वीकृति सिवनी हवाला लूट कांड: DSP, पुलिस आरक्षक सहित चार गिरफ्तार, 2.96 करोड़ रुपये की बंदरबांट का मामला