सिवनी हवाला लूटकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने घटना की बड़ी कड़ी DSP पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है, इसके अलावा पुलिस ने एक आरक्षक और दो हवाला कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है, बता दें, हवाला के 2.96 करोड़ रुपये लूटकांड में पुलिस अधिकारियों की भूमिका के बाद से विभाग के कई अफसर निशाने पर हैं और जाँच में एक एक कर कड़ियाँ जुड़ रहीं है। गौरतलब है कि जबलपुर क्राइम ब्रांच और सिवनी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बालाघाट के हॉक फोर्स में पदस्थ डीएसपी पंकज मिश्रा, जबलपुर क्राइम ब्रांच में तैनात प्रधान आरक्षक प्रमोद सोनी और हवाला कारोबारी पंजू गोस्वामी एवं वीरेंद्र दीक्षित को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस लूटकांड में प्रमुख रूप से शामिल तत्कालीन सिवनी SDOP पूजा पांडे के बहनोई की भी घेराबंदी कर रही है, पूजा इस समय जेल में बंद हैं । जानकारी के मुताबिक जबलपुर क्राइम ब्रांच ने बीती रात पहले प्रधान आरक्षक प्रमोद सोनी व पंजू गोस्वामी, वीरेंद्र दीक्षित को गिरफ्तार कर सिवनी भेजा, सिवनी पुलिस टीम ने बालाघाट हॉक फोर्स में पदस्थ डीएसपी पंकज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया है। View this post on Instagram पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जबलपुर क्राइम ब्रांच और सिवनी पुलिस टीम संयुक्त रूप से इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। शुरूआती जाँच में हवाला रैकेट का नेटवर्क पता किया जा रहा है, मसलन लूटी गई रकम से किन लोगों के/अफसरों के तार जुड़े हैं, रकम का हिसाब-किताब कैसे हुआ? 2.96 करोड़ रुपये में से किसे कितने मिलेंगे यानि बंदरबांट किसने और कैसे तय की गई इस तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है, वरिष्ठ अधिकारी इसपर नजर बनाये हुए हैं, इसमें अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं, गिरफ़्तारी के बाद प्रासंगिक धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एफआई आर में वित्तीय अपराध और सांठगांठ से जुड़ी धाराओं को भी जोड़ा सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन धार में भोजशाला पर अखंड पूजा की मांग तेज, हिंदू समाज ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन कोटे डी’आवोर की महिला छात्रा 31 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज