इन्दौर (सलमान अंसारी) न्यूज नेशनल वर्ल्ड।✍️✍️

इंदौर मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित सिसोदिया सर के मार्गदर्शन में रीना पुरोहित द्वारा बाल दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन की इंदौर महिला प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष रीना पुरोहित ने MR 10 स्थित काकड़ गांव पहुँचकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी।
संगठन की टीम ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ हंसी-मजाक, खेल-कूद कर बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इसके बाद सभी बच्चों को अल्पाहार कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले नन्हे बच्चों को चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसने पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर संगठन से मुख्य कार्यालय प्रभारी रिया जैन, इंदौर शहर अध्यक्ष बद्री वर्मा, शहर महासचिव जितेंद्र सिंह तोमर, शहर सचिव हेमलता केसरी, सक्रिय सदस्य अनुराग शर्मा, विक्रांत ओबेरॉय, हंसराज शर्मा, नानूराम मंडावर, भारती, सलमान अंसारी, संदीप नागवंशी तथा पूरी टीम की उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाती रही।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर जागरूकता, आत्मविश्वास और मुस्कान जगाना था, जिसे संगठन ने पूर्ण समर्पण और सामाजिक भावना से सफलता पूर्वक पूरा किया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading