उज्जैन: शादी के रिसेप्शन में मस्ती का माहौल था, लेकिन सांसी गिरोह ने चालाकी से खेल बिगाड़ दिया। तिरुपति गार्डन में दुल्हन प्रिया की मां बबिता जुनवाल की साड़ी पर टमाटर चटनी डालकर ध्यान भटकाया, फिर सोने-चांदी के गहनों से भरा पर्स चुरा लिया। चोरी हुई 2 जोड़ी सोने के टॉप्स, 1 नाक का काटा, 1 मंगलसूत्र, 1 जोड़ी चांदी की पायल, 6 चांदी की बिछियां और 10 हजार नकद—कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये। पुलिस ने आरोपी के घर से पूरा माल बरामद कर लिया, लेकिन मुख्य बदमाश फरार। घटना जीवाजीगंज थाना क्षेत्र की है। रिसेप्शन में बबिता अपनी बहू राखी के साथ कुर्सी पर बैठी थीं। अचानक किसी ने चटनी डाल दी। साड़ी साफ करने उठीं तो पर्स गायब। CCTV फुटेज में काली जैकेट वाला युवक और एक बच्चा बैग उठाकर भागते दिखे। जांच में आरोपी की शिनाख्त राजगढ़ के गुलखेड़ी गांव निवासी राज सिसौदिया (20, पिता प्रहलाद) के रूप में हुई। टीआई विवेक कनोडिया ने बताया, “पुलिस ने घर पर दबिश दी तो राज भाग निकला। कानूनी तलाशी में चोरी का बैग और सारा माल बरामद। संभावित ठिकानों पर छापे जारी, जल्द गिरफ्तार करेंगे।” पुलिस का दावा—सांसी गिरोह बच्चों का इस्तेमाल कर ऐसी वारदातें अंजाम देता है। शादियों में अब और सतर्कता बरतने की सलाह। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लाल किले कार ब्लास्ट: 800 छापों में डॉ. शाहीन-परवेज की जैश साजिश बेनकाब, नौकरी छोड़ आतंक की राह पकड़ी बड़नगर थाने का ASP अभिषेक रंजन ने किया सरप्राइज इंस्पेक्शन: कमरे-रजिस्टर खंगाले, सख्त निर्देश जारी