इंदौर। आमिर खान।।सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं में सिर की चोटों से होने वाली मौतों को रोकने के लिए इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक विशेष अभियान के दौरान कल एक ही दिन में 1170 वाहन चालकों के चालान काटे गए। ट्रैफिक पुलिस लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए नागरिकों को यातायात नियमों के पालन और हेलमेट के उपयोग के प्रति जागरूक कर रही है। साथ ही उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। पुलिस का कहना है कि हेलमेट न केवल कानूनी जरूरत है, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे सरल और प्रभावी उपाय भी है। ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट का उपयोग करें। सड़क पर सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। यह अभियान शहर में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात अनुशासन स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जागरूकता और सख्ती का यह संयोजन ही सड़क सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, MD ड्रग्स मामले में 5 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार जीरो वेस्ट ग्रीन थीम 78वां तब्लीगी इज्तिमा शुरू