इंदौर, 11 नवंबर। शहर को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में इंदौर पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग की मुहिम तेज हो गई है। मंगलवार को थाना परदेशीपुरा क्षेत्र के गोल स्कूल में आयोजित ‘मोहल्ला बैठक’ में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह स्वयं पहुंचे और करीब 250 नागरिकों (महिलाएं, पुरुष व बच्चे) से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुझाव लिए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था)  अमित सिंह, पुलिस उपायुक्त जोन-2  कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-2  अमरेंद्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस आयुक्त  संतोष कुमार सिंह ने कहा, “यह कार्यक्रम इसलिए आयोजित किए जा रहे हैं ताकि आमजन और पुलिस के बीच सीधा संपर्क बने, आपकी सुरक्षा बढ़े और जागरूकता आए। आप निर्भीक होकर क्षेत्र की किसी भी आपराधिक या असामाजिक गतिविधि की गोपनीय सूचना शिकायत पेटी या क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049108283 पर दे सकते हैं।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि सुरक्षित व समृद्ध समाज तभी बन सकता है जब जनता और पुलिस का गठजोड़ मजबूत हो। अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।

बैठक में मौके पर ही एक शिकायत पेटी रखी गई। नागरिकों ने बढ़-चढ़कर इसमें अपनी शिकायतें व सूचनाएं डालीं। पुलिस आयुक्त ने कुछ शिकायतें तत्काल खोलकर पढ़ीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत विधि-सम्मत एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

नागरिकों को साइबर अपराध, अवैध गतिविधियां, नशे के दुष्प्रभाव, यातायात सुरक्षा जैसे विषयों पर जागरूक किया गया तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

बैठक के अंत में नागरिकों ने पुलिस की इस जनहितकारी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ऐसी मोहल्ला बैठकों का सिलसिला पूरे शहर में जारी रहेगा ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास की डोर और मजबूत हो सके।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading