इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना हेलमेट 1351 वाहन चालकों पर की कार्यवाही 29 पुलिसकर्मियों पर भी बिना हेलमेट वाहन चलाने पर हुआ जुर्माना इंदौर। आमिर खान।। सुरक्षित यातायात और सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोटों से होने वाली मौतों को रोकने तथा नागरिकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से इंदौर ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ जागरूकता के साथ-साथ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। मंगलवार को इंदिरा प्रतिमा तिराहे पर पुलिस उपायुक्त (यातायात/जोन-4) आनंद कलादगी की मौजूदगी में एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एंड फ्लीट ऑनर्स के सहयोग से हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान डीसीपी आनंद कलादगी ने उन वाहन चालकों को हेलमेट भेंट किए, जिनके पास रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस जैसे सभी दस्तावेज पूरे थे। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत चालान काटा गया। 11 नवंबर 2025 को चलाए गए विशेष अभियान में कुल 1351 दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई, जो बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़े गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि इनमें 29 पुलिसकर्मी भी शामिल थे, जिन पर भी बिना हेलमेट वाहन चलाने के लिए जुर्माना लगाया गया। इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हमेशा हेलमेट पहनें। पुलिस का कहना है कि सड़क पर सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हेलमेट न केवल कानूनी जरूरत है, बल्कि जीवन रक्षक भी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर : पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने परदेशीपुरा में मोहल्ला समिति बैठक में citizens से किया सीधा संवाद, अपराध मुक्त समाज के लिए मांगा सक्रिय सहयोग कांग्रेस को जबरदस्त झटका, नतीजों से पहले ही बिहार में पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने छोड़ी पार्टी,88 साल पुराना नाता तोड़ा