कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री शकील अहमद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है. उन्होंने इस्तीफे की वजह बिहार में स्थानीय नेतृत्व के साथ मतभेद बताई है. बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे. दूसरे चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल सामने आए. जिसमें ज्यादातर सर्वे एजेंसियों ने NDA को फिर से स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आने की बात कही. एग्जिट पोल की बातें नतीजों में कितनी सच होती है, यह तो देखने वाली बात होगी. लेकिन इस बीच कांग्रेस को एक झटका लगा है. पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की है

शकील अहमद ने लिखा है कि उनके दादा अहमद गफूर 1937 में कांग्रेस के विधायक चुने गए थे और इसके बाद उनके पिता शकूर अहमद 1952 से 1977 के बीच पांच बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए और पार्टी में कई पदों पर रहे। शकील अहमद खुद भी 1985 के बाद से पांच बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक और सांसद चुने जा चुके हैं। .शकील अहमद ने यह भी लिखा है कि उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला पहले ही कर लिया था लेकिन इसकी घोषणा मतदान समाप्त होने के बाद इसलिए की क्योंकि वह नहीं चाहते थे कि इससे कोई गलत संदेश जाए और उनकी वजह से पार्टी को नुकसान हो।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading