इंदौर में सुगम, सुरक्षित और सुखद यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में “ट्रैफिक प्रहरी” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभिनव पहल का उद्देश्य नागरिकों को यातायात प्रबंधन में सहभागी बनाना है। डीसीपी (यातायात) आनंद कलादगी ने बताया कि नागरिक अपने सुविधानुसार समय और स्थान चुनकर “ट्रैफिक प्रहरी” के रूप में यातायात व्यवस्था, नियम उल्लंघन की सूचना और जागरूकता फैलाने में मदद करेंगे। कार्यक्रम में क्यूआर कोड के जरिए गूगल फॉर्म भरने की प्रक्रिया दिखाई गई। ट्रैफिक प्रहरियों को सिटी, लाइट बैटन, जैकेट और बैज दिए जाएंगे, साथ ही उत्कृष्ट कार्य के लिए साप्ताहिक और मासिक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। यह अभियान शहर में यातायात को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर: क्राइम ब्रांच ने पकड़े दो ड्रग तस्कर, 17.96 ग्राम ब्राउन शुगर सहित मोटरसाइकिल जब्त पाकिस्तान ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को ‘आतंकवादी’ घोषित किया: बलूचिस्तान वाले बयान से भड़की शहबाज सरकार
You must be logged in to post a comment.